.

RSVS की ताजा बैठक का "कार्यवृत्त" छठे स्थापना दिवस हेतु रूपरेखा

RSVS की द्वितीय बैठक का "कार्यवृत्त"
राष्ट्रीय समग्र विकास संघ (पंजीकृत)
 
उक्त बैठक दिनांक: 23 फरवरी, 2020 को छठे स्थापना दिवस को आयोजित करने हेतु स्थान: सर्कल ऑफिस, एससी/ एसटी, (एसईडब्ल्यूए), बीएसएनएल ऑफिस, जनपथ, CTO हॉल के पास, ईस्टर्न कोर्ट के पीछे, जनपथ मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 4, नई दिल्ली पर डॉ जयकरन जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का मुख्य एजेंडा RSVS के छठे स्थापना दिवस को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु कार्य समितियों का गठन करना था। अन्य विषय विषयों पर अध्यक्ष की अनुमति से चर्चा हुई।
 
उक्त बैठक में निम्नलिखित सदस्यों ने बैठक में भाग लिया:
1. डॉ. जय करन, अध्यक्ष, आरएसवीएस
2. श्री के. सी.  पिप्पल, संस्थापक अध्यक्ष
3. डॉ. मेघा खोब्रागड़े, महासचिव
4. डॉ. आर. सी. व्यास, उपाध्यक्ष
5. श्री नवल सिंह, सांस्कृतिक सचिव
6. डॉ. सिया राम, कोषाध्यक्ष
7. श्री अनिल कुमार गौतम, (ऑडिटर)
8. कर्नल श्री आर एल राम, कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष
9. चौधरी श्री लक्ष्मी नारायण, पूर्व सांस्कृतिक सचिव
10. श्री राम दयाल, पूर्व कोषाध्यक्ष
11. श्री चिरंजी लाल, पूर्व कार्यकारिणी सदस्य
12. श्री शिवचरण दास, (ऑडिटर) एवं पूर्व कार्यकारिणी सदस्य
13. श्री पी डी बिंदोरिया, पूर्व उपाध्यक्ष एवं आ
डिटर 
14. श्री पुरुषोत्तम कुमार, पूर्व महासचिव
15. श्री अच्छे लाल, कार्यकारिणी सदस्य एवं कोषाध्यक्ष
16. श्री मनोहर सिंह
 
बैठक की शुरुआत महासचिव डॉ. मेघा खोब्रागड़े के स्वागत द्वारा हुई। उन्होंने बैठक के एजेंडे के बारे में जानकारी दी। तदोपरांत डॉ. जय करन ने चर्चा का शुभारंभ किया। श्री के. सी. पिप्पल जी ने अपने संबोधन में कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला और चर्चा में सभी सदस्यों ने भाग लिया। विस्तृत चर्चा के उपरांत 21 मार्च 2020 को होने वाले आरएसवीएस के छठे स्थापना दिवस समारोह एवं सेमिनार-परिचर्चा के सफल आयोजन के लिए निम्नलिखित कार्य-समितियों का गठन किया गया। उक्त समितियों की जिम्मेदारी अपने निर्धारित कार्यों को सफलता पूर्वक निर्धारित समय में पूरा करने की है। सभी सहयोगियों सदस्यों को यथा समय संपर्क करने की जिम्मदारी समितियों के अध्यक्षों की है। 
 
1. स्वागत और स्वागत समिति
डॉ. जय करन, अध्यक्ष
डॉ. मेघा प्रवीण खोब्रागड़े, सदस्य
श्री के. सी. पिप्पल, सदस्य
श्री हीरा लाल, सदस्य
श्री धनवीर सिंह, सदस्य
श्री पुरुषोत्तम कुमार, सदस्य
 
2. समन्वय और क्रय समिति 
कर्नल आर एल राम, अध्यक्ष
श्री के सी पिप्पल, सदस्य
श्री हीरा लाल, सदस्य
 
3. पंजीकरण समिति 
डॉ. सियाराम, अध्यक्ष
श्री पी डी बिंदोरिया, सदस्य
श्री अच्छे लाल, सदस्य
 
4. मंच सज्जा प्रबंधन समिति 
डॉ. आर.सी.  व्यास, अध्यक्ष
श्री पुरुषोत्तम कुमार, सदस्य
श्री अनिल कुमार गौतम, सदस्य
 
5. भोजन एवं जलपान व्यवस्था समिति 
श्री अनिल कुमार गौतम, अध्यक्ष
श्री राम दयाल, सदस्य
श्री शिवचरण दास, सदस्य
श्री पी डी बिंदोरिया, सदस्य
 
6. मीडिया समिति 
श्री ओ.पी.महायान, अध्यक्ष
श्री सुरेन्द्र सिंह गौतम सदस्य
श्री आर पी दुवे, सदस्य
 
7. सांस्कृतिक समिति 
श्री नवल सिंह, अध्यक्ष
श्री सत्यनारायण, सदस्य
श्री गुलाब सिंह, सदस्य
श्री मनोहर सिंह, सदस्य
श्री अमर चंद बोध, सदस्य
डॉ. चिरंजी लाल, सदस्य
चौधरी श्री लक्ष्मी नारायण, सदस्य
 
 8. सार्वजनिक संबंध समिति
 श्री राम प्रकाश, अध्यक्ष
 श्री कमल सिंह, सदस्य
 श्री अमर सिंह, सदस्य
 श्री उत्तम सिंह, सदस्य
 सरदार श्री नरेंद्र पाल सिंह, सदस्य
 श्री धर्म पाल गोठवाल, सदस्य
 
 9. मेडिकल स्क्रीनिंग कमेटी 
 डॉ. आर सी व्यास, अध्यक्ष
 डॉ. यदुलाल, सदस्य
 डॉ. पदम सिंह, सदस्य
 डॉ. सीबी सिंह, सदस्य
 डॉ. राज कुमार, सदस्य
 श्री. प्रदीप कुमार, सदस्य
 
स्थापना दिवस पर सेमिनार हेतु प्रस्तावित विषय: - "वर्तमान स्वास्थ्य प्रणाली: सरकार और हमारी भूमिका"
 
समारोह के लिए मुख्य अतिथि और अतिथि-वक्ताओं का चयन 
विस्तृत चर्चा के बाद अधोलिखित महानुभावों को आमन्त्रित करने पर सर्वसम्मति से निर्णय हुआ। आमंत्रण समिति स्थाई रूप संबंधित अतिथियों की सहमति मिलने पर ही देगी। अतिथि नामों को प्रतिस्थापित करने की पूरी जिम्मेदारी स्वागत समिति की होगी। अतः अतिथियों की सहमति मिलने तक निम्नांकित प्रस्तावित नाम अस्थाई समझे जाएं। 
 
सम्मानित मुख्य अतिथि
श्री राजेंद्र पाल गौतम जी, माननीय कैबिनेट मंत्री, एनसीटी दिल्ली सरकार
 
सम्मानित मुख्य अतिथि द्वितीय सत्र: 
डॉ (प्रो.) जगदीश प्रसाद जी, पूर्व महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं (डीजीएचएस), भारत सरकार।
 
सम्मानित मुख्य वक्ता: 
डॉ. गड पायले जी, भारत सरकार के पूर्व अतिरिक्त महानिदेशक और पूर्व चिकित्सा अधीक्षक, राम मनोहर लोहिया अस्पताल दिल्ली।
 
विशिष्ट अतिथि वक्ता गण
श्री कुर्बान अली, वरिष्ठ पत्रकार।
श्री उर्मुलेश जी, वरिष्ठ पत्रकार  
डॉ. अपूर्वानंद, प्रोफेसर, जेएनयू, दिल्ली
श्री गंगा राम अम्बेडकर, अध्यक्ष, मिशन सुरक्षा परिषद
एवं पूर्व सचिव मुख्यमंत्री
 
विशेष नोट: 
संबंधित मेहमानों की पुष्टि के बाद सम्मानित मेहमानों के नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा। सम्मानित अतिथियों को आमंत्रित करने तथा तदनुसार नामों को प्रतिस्थापित करने की जिम्मेदारी स्वागत समिति की होगी। सभी समितियों तथा समस्त कार्यक्रम को कॉर्डिनेट करने की जिम्मेदारी कर्नल श्री आर एल राम की निर्धारित की गई है।
 
बैठक धन्यवाद प्रस्ताव के साथ समाप्त हुई। सभी साथियों के कार्यक्रम को सफल बनाने से संबंधित सुझाव और सहयोग का हमेशा स्वागत है।
 

भवदीया

डॉ मेघा खोब्रागडे
महासचिव
राष्ट्रीय समग्र विकास संघ
मोबाइल:+91 90135 78143  
Website: www.rsvsindia.com
Email: This email address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it.
सूचना जारी करने की दिनांक: 25.2.2020