रिक्त हुऐ पदों पर 2025-26 के लिए विशेष चुनाव अधिसूचना
राष्ट्रीय समग्र विकास संघ (RSVS)
2025-26 के लिए बनी वर्तमान कार्यकारिणी में रिक्त हुऐ पदों पर चुनाव 29 जून 2025 को होगा
RSVS के संविधान की धारा 8 के अंतर्गत RSVS की कार्यकारिणी के निर्णय के अनुसार 2025-26 के लिए बनी वर्तमान कार्यकारिणी में रिक्त हुऐ पदों पर चुनाव 29 जून 2025 को होगा जिसकी घोषणा की गई है। चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग में अध्यापक रहे श्री राजकुमार को चुनाव अधिकारी (EO) नामित किया गया है।
RSVS की चुनाव प्रक्रिया के दौरान पर्यवेक्षक के रूप में 'सिद्धार्थ सोशल एंड कल्चरल ऐसोसिएशन नोएडा के महामंत्री श्री रामलाल आनंद' और 'राष्ट्रीय बौद्ध महासभा' दिल्ली के प्रतिनिधि श्री सुदेश कुमार तंवर मौजूद रहेंगे।
चुनाव स्थल: सिद्धार्थ बुद्ध विहार, सेक्टर 11, नोएडा।
दिनांक: 29 जून, 2025
समय: अपराह्न 5 बजे
नामांकन प्रक्रिया 29.6.2025 (रविवार) को होने वाली आम सभा की बैठक के आरंभ में, सुबह 11 बजे से उचित प्रक्रिया पूरी करने के साथ की जाएगी। नामांकन फॉर्म की हार्ड कॉपी बैठक में उपलब्ध कराई जाएगी और यह www.rsvs.india.com वेबसाइट पर भी उपलब्ध है, जिसे डाउनलोड करके आप अपना नोटिफिकेशन दाखिल कर सकते हैं।
कार्यकारिणी समिति के चुनाव के लिए पद निम्नानुसार हैं:
1. अध्यक्ष
2. अन्य रिक्त पदों पर
चुनाव अधिकारी (ईओ) द्वारा प्रत्याशियों के नाम की घोषणा के बाद मतदान प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आरएसवीएस की कार्यकारिणी समिति के चुनाव लड़ने के लिए योग्यताएं और अयोग्यताएं:
"राष्ट्रीय समग्र विकास संघ (आरएसवीएस)" की कार्यकारिणी के किसी भी पद पर चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र दाखिल करते समय आवश्यक दस्तावेज।
1. आरएसवीएस की कार्यकारिणी के चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष होने का प्रमाण।
2. आर.एस.वी.एस. के संविधान की धारा 8 के अन्तर्गत साधारण सभा का कोई भी प्राथमिक सदस्य कार्यकारिणी के किसी भी पद के लिए चुनाव लड़ सकता है, जो यह भी सुनिश्चित कर ले कि वह किसी राजनीतिक दल या समान प्रकृति के किसी संगठन का सदस्य नहीं है।
3. कोई भी सरकारी कर्मचारी या गैर-कर्मचारी प्राथमिक सदस्य हो सकता है, जो आर.एस.वी.एस. के नियमों और विनियमों से सहमत हो तथा प्राथमिक सदस्य के लिए 100/- रूपये तथा आजीवन सदस्यता के लिए 1000/- रूपये की सदस्यता शुल्क जमा कर दे।
4. संस्थापक सदस्य नीति निर्माता होंगे तथा प्रत्येक चुनाव उनकी देखरेख में सम्पन्न होगा।
निर्वाचित कार्यकारिणी का कार्यकाल 2 (दो) वर्ष का होगा। विशेष परिस्थितियों में साधारण सभा की बैठक द्वारा इसे एक वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है। प्रत्येक पद के लिए नामांकन या चुनाव साधारण सभा से लिया जाएगा तथा चुनाव गुप्त मतदान द्वारा या वार्षिक साधारण सभा की बैठक के समय सर्वसम्मति से द्विवार्षिक रूप से होंगे। सोसायटी के प्रथम वर्ष में कार्यकारी समिति के सदस्यों के पद के लिए केवल 3 सदस्यों का चुनाव किया जाएगा। अगले दो वर्षों और उसके बाद के वर्षों में कोर टीम से तीन और सदस्यों का चुनाव किया जाएगा। तीन वरिष्ठ सदस्य कार्यकाल यानी 2 वर्ष की समाप्ति पर सेवानिवृत्त हो जाएंगे, लेकिन चुनाव के लिए पात्र होंगे। जो सदस्य बैठक में उपस्थित नहीं हो पाएंगे, वे अपना मत पंजीकृत डाक या किसी अन्य संचार स्रोत से चुनाव अधिकारी को भेजेंगे।
प्रतिलिपि,
www.rsvsindia.com, RSVS सदस्य। गार्ड फाइल, चुनाव अधिकारी और मनोनीत पर्यवेक्षक
Sd/-
(रामबाबू सिंह)
महासचिव
26.5.2025