.

आवश्यक कार्यकारिणी बैठक 12 फरवरी 2025

कार्यकारिणी बैठक की सूचना- 

राष्ट्रीय समग्र विकास संघ (पंजीकृत)

राष्ट्रीय समग्र विकास संघ की कार्यकारिणी समिति की आगामी आवश्यक बैठक 12 फरवरी 2025, को नवनिर्मित कार्यालय में निम्नानुसार आमंत्रित की गई है।

दिनांक : 12 फरवरी 2025 (बुद्धवार)

समय: सांय 3:00 बजे से 5 बजे तक 

स्थान: RSVS कार्यालय 

F-36, Street No A-5, East Vinod Nagar, Delhi 91(Near Gurudwara)।

उक्त बैठक को निम्नलिखित ऐजेन्डा के अनुसार क्रमानुसार संचालित किया जाएगा:

1. 25 जनवरी 2025 को  नोएडा में हुई सातवीं कार्यकारिणी बैठक के कार्यवृत्त की पुष्टि।

2. संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण।

3. 15 मार्च 2025 को मान्यवर कांशीराम साहब के जन्मदिन के अवसर पर आरएसवीएस के सातवें स्थापना दिवस को सफल बनाने से संबंधित विमर्श।

4. अन्य विषय अध्यक्ष की अनुमति से जिसमें संगठन की वित्तीय स्थिति, कार्यालय की देखरेख और बैंक संबंधी विमर्श हो सकता है।

अंत में अध्यक्ष के धन्यवाद संबोधन के बाद सांय 5.15 बजे चाय के बाद बैठक विसर्जित की जाएगी।

कार्यकारिणी के सभी सम्माननीय सदस्यों से अनुरोध है कि बैठक में निर्धारित समय के अंतर्गत ही पहुंचने का कष्ट करें।

भवदीय

रामबाबू सिंह 

महा सचिव

10.2.2025