.

सातवीं कार्यकारिणी की पहली बैठक के मिनट्स

राष्ट्रीय समग्र विकास संघ की सातवीं कार्यकारिणी की पहली बैठक का कार्यवृत्त (Minutes)

नव गठित सातवीं कार्यकारिणी की पहली बैठक दिनांक 25 जनवरी 2025 को होटल ब्लूम सेक्टर 19 नोएडा, गौतम बुद्ध नगर में आयोजित हुई।

आरएसवीएस की उक्त सातवीं कार्यकारिणी का गठन 11 जनवरी 2025 को निर्धारित प्रक्रिया के द्वारा नयी दिल्ली के गांधी पीस फाउंडेशन में छठी जीबीएम में किया गया। इसका विस्तारित विवरण 17 जनवरी 2025 को जारी किए गए मिनट्स में मौजूद है। 

सातवीं कार्यकारिणी की पहली बैठक का कार्यवृत्त निम्नानुसार है:

यह पहली बैठक 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर दिनांक : 25 जनवरी 2025 (शनिवार) को सुबह 11:00 बजे से होटल ब्लूम के कान्फ्रेंस हाल, सेक्टर-19, नोएडा, में डॉ मेघा खोब्रागडे की अध्यक्षता में हुई जिसका संचालन महासचिव श्री रामबाबू सिंह गुरुजी द्वारा किया गया। मीटिंग में निम्नलिखित ऐजेन्डा प्वाइंट्स पर क्रमानुसार विचार विमर्श के साथ सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। 

1. जनवरी 11, 2025 की जनरल बॉडी के मिनट्स की पुष्टि:

निर्णय: जनरल बॉडी मीटिंग की कार्यवाही के मिनट्स आरएसवीएस के पूर्व अध्यक्ष और कार्यकारिणी के कोर सदस्य कर्नल आर एल राम साहब ने पढ़ कर चर्चा के लिए प्रस्तुत किए। चर्चा के बाद सर्वसम्मति से उसकी पुष्टि की गई।

2. छठी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों द्वारा नवगठित सातवीं कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को कार्य-भार हस्तांतरण:

पूर्व कोषाध्यक्ष द्वारा पूर्व अध्यक्ष की पूरव स्वीकृति सहित नवनिर्वाचित अध्यक्ष की उपस्थिति और महासचिव के संज्ञान में अपना वित्तीय लेखा-जोखा और संबंधित प्रपत्र वर्तमान कोषाध्यक्ष श्री शिवचरन दास जी को  सौंपे गए जिसकी पुष्टि कोषाध्यक्ष महोदय ने अपने भाषण में की। उन्होंने बताया कि संगठन का मूल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, कार्यवाही रजिस्टर, विना कटी हुई कूपन बुक्स, चार हजार पांच सौ चालीस रुपए नकद राशि और इक्यावन हजार एक सौ चौरानवे रुपए बैंक खाते में जमा के रूप में दिए।आज की मीटिंग में जो कॉन्ट्रिब्यूशन आया वह वह धनराशि उपरोक्त हस्तांतरण में शामिल नहीं है। इस तरह कार्यभार हस्तांतरण और कार्यभार ग्रहण की प्रक्रिया के बाद डाक्टर मेघा खोब्रागडे की अध्यक्षता वाली सातवीं कार्यकारिणी समिति ने अपना कार्य तत्काल प्रभाव से शुरू कर दिया है।

3. छठे जीबीएम द्वारा सृजित संगठन सचिव और कार्यालय प्रभारी के दोनों पदों का कार्यक्षेत्र और दायित्व निर्धारण:

संविधान में संशोधन कर नव सृजित पद संगठन सचिव के कार्य क्षेत्र का सर्वसम्मति से निर्धारण कर दिया है। इस सम्बन्ध में एक ड्राफ्ट संगठन सचिव तैयार करके कार्यकारिणी समिति के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। जिस पर विमर्श के उपरांत उक्त समिति यथा आवश्यकतानुसार संशोधन की संस्तुति कर संविधान में जोड़ सकती है। तब तक संगठन सचिव श्री के के एल गौतम अपना कार्य तत्काल प्रभाव से शुरू कर सकते हैं।

4. चालू वर्ष 2025 के लिए कार्यक्रमों की क्रमानुसार रूपरेखा का निर्धारण:

सर्व सम्मति से अभी एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने पर निर्णय किया गया है। मान्यवर कांशीराम साहब के जन्मदिन के अवसर पर आर एस वी एस के सातवें फाउंडेशन के रूप में मनाया जाएगा। चर्चा का विषय:  "भारतीय लोकतंत्र का भविष्य और कांशीराम साहब की दृष्टि"। दूसरा कार्यक्रम बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में 14 अप्रैल 2025 को संसद मार्ग पर आयोजित किया जाएगा जिसमें एक किताब का लोकार्पण किया जाएगा तथा मैडिकल कैंप लगाया जाएगा।

5. नवगठित बोर्डों के कार्य और पदाधिकारियों का दायित्व निर्धारण:

बोर्डों के अध्यक्ष अपनी बैठकें बुला कर कार्य तत्काल प्रभाव से शुरू कर सकते हैं।  कल्चरल बोर्ड के अध्यक्ष से कल्चरल सचिव श्री कमल टायडे जी बात करके एक बैठक जल्द बुलाएंगे। इम्प्लाइज और इंप्लायमेंट बोर्ड की बैठक उपाध्यक्ष श्री हेमचंद मेहरा जी अपने सदस्यों के साथ शीघ्र बुलाएंगे। इम्प्लाइज और इंप्लायमेंट बोर्ड की बैठक श्री हेमचंद मेहरा जी अपने सदस्यों के साथ शीघ्र बुलाएंगे। मीडिया बोर्ड की बैठक श्री ओ पी महायान जी अपने सदस्यों के साथ शीघ्र बुलाएंगे।

6. सदस्य संख्या का विस्तार और संगठन की वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ बनाने में पदाधिकारियों की भूमिका का निर्धारण:

सदस्य संख्या का विस्तार करने और वित्तीय स्थिति को सुधारने के लिए सभी सदस्यों ने विस्तार से अपने विचार रखे। पिछली बैठकों के कार्यवृत्त के अनुसार कोषाध्यक्ष और आडिट टीम ने बैठक को बताया कि केवल अब दो सम्मानित सदस्यों पर कुछ कूपनों का हिसाब बकाया है। उनके साथ अध्यक्ष महोदया और संगठन सचिव महोदय बात करेंगे।                                       

7. संगठन के एकाउंट का हस्तांतरण:

आडिट बोर्ड के चेयरमैन,  कृपया सुनिश्चित करें कि एकाउंट का आडिट कर लिया गया है ताकि हस्तांतरण के पश्चात नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष को भविष्य में एकाउंट की वित्तीय स्थितियों को समझने में दिक्कत न हो। इसके साथ ही संगठन की अधिकृत बैंक शाखा में  जाकर संगठन के एकाउंट  में अधिकृत नवनिर्वाचित हस्ताक्षरकर्ता अपने नाम 10 फरवरी 2025 तक दर्ज करवाने की निर्धारित प्रक्रिया पूरी करना सुनिश्चित करें।

2025 के जनवरी माह से सम्मानित सदस्यों द्वारा डॉ भगवान दास  के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया। जिसके तहत जनवरी से हर सदस्य 100 रूपये प्रति महीने संगठन के खर्च और कार्यालय के मेंटीनेंस के निहितार्थ डोनेट करेंगे। करीब 50% सदस्यों ने अपना कॉन्ट्रिब्यूशन साल भर का जमा कर भी दिया है। उन सभी के लिए साधुवाद तो बनता ही है। बाकी सभी से भी आग्रह है कि इस कार्य में सहयोग करें।

इस अवसर पर चुने हुए पदाधिकारियों का अभिनंदन और परिचय हुआ। तत्पश्चात् सीनियर्स द्वारा संघ के निर्धारित मुद्दों और संविधान के  तहत पदाधिकारियों के कार्यक्षेत्र और संचालन की सुचारू प्रक्रिया समझाई गई। 

सभी उपस्थित सदस्यों को माननीय संरक्षक महोदय ने बुद्धिष्ट प्रथा के तहत भोजन दान दिया और उक्त मीटिंग के आयोजन को अपना सौजन्य प्रदान किया। उनके इस पुनीत कार्य के लिए साधुवाद तो बनता है। कार्यालय प्रभारी श्री राजकुमार जी द्वारा कार्यालय के लिए निशुल्क जगह प्रदान करना संघ दान की श्रेणी में आता है। इनके लिए साधुवाद और आभार प्रकट किया जाता है।

दूसरे सत्र में माननीय सदस्यों के विचार आमंत्रित किए गए। संरक्षक महोदय और संस्थापक अध्यक्ष जी ने भी अपने प्रेरक संबोधन द्वारा सभी सदस्यों में नयी उर्जा के संचार हेतु कुशल मार्ग दर्शन प्रदान किया।

अंत में अध्यक्ष महोदया ने धन्यवाद संबोधन के दौरान अगली ईसीएम की तारीख 16 फरवरी को निर्धारित की है, जिसमें 16 मार्च के मुख्य कार्यक्रम के आयोजन से संबंधित विमर्श किया जाएगा। उक्त सूचना अलग से निर्गत की जाएगी। सभी उपस्थित सदस्यों को सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया और आज की बैठक में उर्जावान विचार विमर्श के लिए साधुवाद देते हुए बैठक को अगली बैठक तक विसर्जित किया गया।

रामबाबू सिंह

महा सचिव

25.1.2025