.

परिनिवृत्त मा. आर डी निमेश को आद्रांजलि

परिनिवृत्त मा. आर डी निमेश जी की 
 
आदरांजलि सभा
 
 
 
दिनांक 14 दिसंबर 2021 को द्वारिका में आयोजित आदरांजलि सभा में 'राष्ट्रीय समग्र विकास संघ' (RSVS) के प्रतिनधि श्री पी डी बिंदोरिया जी और श्री अच्छे लाल जी द्वारा परिनिवृत्त मान्यवर आर डी निमेश को उनके परिजनों के साथ विनम्र आदरांजलि अर्पित की तथा RSVS की कार्यकारिणी द्वारा प्रेषित यादगार- आदरांजलि संदेश पत्र परिजनों को भेंट किया। 
 
मा. निमेश जी का जीवन परिचय
 
मान्यवर निमेश जी का जन्म 2 जुलाई 1934 को गांव वीर नगर, थाना अवागढ़, तहसील जलेसर, जिला एटा, उत्तर प्रदेश में  हुआ। 1 दिसंबर 2021 को परिनिवृत्त मान्यवर आर डी निमेश जी परमपूज्य भारत रत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के मिशन से जुड़े हुए थे और एक बहुत ही उच्च कोटि के साहित्यकार थे। उन्होंने 1967 से मान्यवर शंकरानंद शास्त्री जी के साथ मिलकर व्यवस्थित तरीके से अंबेडकर मिशन को चलाया। उन्होंने भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग तथा धार्मिक अल्पसंख्यक कर्मचारी कल्याण संस्था की स्थापना की थी। उन्होंने हिंदी साहित्य का गहन अध्ययन किया था। उन्होंने बहुजन समाज को एकजुट रखने के लिए अनेक उत्कृष्ट साहित्यिक रचनाएं प्रकाशित कराईं। उनकी साहित्यिक कृतियों में बौद्ध धर्म और बाबा साहब से संबंधित रचनाओं के रूप में "भीम कथामृतम" 1990 में प्रकाशित हुई, उसके बाद "प्रियदर्शी सम्राट अशोक कथामृत'' , "बुद्ध कथामृतम" आदि कृतियां प्रकाशित हुुुईं। उनकी सबसे प्रसिद्ध कृति "बौद्ध ग्रंथ धम्मपद" है जो पाली से हिंदी में काव्य रचना के रूप में अनुवादित रचनावली है।
 
परिनिवृत्त मान्यवर आर डी निमेश को कोटिश नमन।
 
साधु - साधु..