.

Minutes of GBM 24-25

जनरल बॉडी मीटिंग 2024-25 का कार्यवृत्तजा

री करने की तारीख: 17 January 2025

दिनांक 11.01.2025 (शनिवार) को उक्त वार्षिक बैठक निर्धारित एजेंडा के अनुसार पूर्वाह्न 11:00 बजे से 5:00 बजे तक गांधी पीस फाउंडेशन के मुख्य सभागार, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, नई दिल्ली में संगठन के अध्यक्ष डॉ आर सी व्यास जी अध्यक्षता में आयोजित की गई। सर्वप्रथम इस बैठक में कर्नल आर एल राम ने प्रक्रिया का शुभारम्भ करते हुए संगठन की अवधारणा पर अपने विचार प्रस्तुत किये ततपश्चात उपस्थित सदस्यों का डॉ आरसी व्यास जी ने अपने संबोधन द्वारा स्वागत किया। सभा की कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए जनरल सेक्रेटरी डॉ सियाराम जी ने संघ की द्विवार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और कोषाध्यक्ष श्री अच्छे लाल जी द्वारा संघ का द्विवार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। उक्त दोनों रिपोर्ट्स पर सदस्यों द्वारा चर्चा की गई और दोनों रिपोर्ट्स को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।

संविधान में निहित प्रावधानों के तहत एक वर्षीय कार्यकाल के स्थान पर ‘इंडियन सोसाइटी ऑफ़ इंटरनेशनल लॉ’ में 19.1. 2020 को हुई जीबीएम में सर्वसम्मत निर्णय से आगामी कार्यकारिणी समितियों का कार्यकाल दो वर्ष निर्धारित किया गया। लेकिन, कोरोना काल की विपरीत परिस्थितियों में डॉ जय करन जी की अध्यक्षता वाली कार्यकारिणी का कार्यकाल सभी सदस्यों की सहमति से एक वर्ष और बढ़ा कर तीन साल कर दिया गया। इस प्रकार उस कार्यकारिणी का कार्यकाल 20 जनवरी 2020 से 18 मार्च 2023 तक रहा। तीन वर्षों से अधिक का समय होने के उपरांत यह जनरल बॉडी मीटिंग 18 मार्च 2023 को आहूत की जा सकी। इसी जीबीएम में डा आर सी व्यास की अध्यक्षता वाली कार्यकारिणी का गठन परम्परगत चुनाव प्रक्रिया के तहत 2023-24 के लिए किया गया। 11.1.2025 को जीबीएम में उपस्थित सदस्यों ने कार्यकारिणी 2023-24 को भंग कर नई द्विवार्षिक कार्यकारिणी 2025-26 के चुनाव हेतु प्रस्ताव पेश किया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। उक्त प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित होने के बाद कार्यकारिणी- 2025-26 के चुनाव हेतु प्रक्रिया प्रारंभ करने की अनुमति सदन द्वारा प्रदान की गई।

जीबीएम 2025 में श्री हीरालाल जी द्वारा वर्तमान कार्यकारिणी समिति में "संगठन सचिव" के रूप में नया पद सृजित करने के लिए वर्तमान संविधान में संशोधन करने का प्रस्ताव  रखा गया, संगठन सचिव के नाम से जोड़े जाने वाले पद का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित हो गया। इसी साल से इस पद के लिए चुनाव की व्यवस्था भी दे दी गयी। इस पद के क्रियाकलाप और कार्यक्षेत्र कार्यकारिणी की पहली बैठक में निर्धारित किये जायेंगे।

कार्यकारिणी 2025-2026 के पदाधिकारियों के चुनाव की प्रक्रिया

चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी करने के लिए दिल्ली सरकार के अधिकारी श्री धनवीर सिंह जी को चुनाव अधिकारी नामित किया गया। संघ की कार्यकारिणी द्वारा चुनाव का निर्णय लेने के बाद 11.12.2024 को इलेक्शन नोटिफिकेशन जारी करके चुनाव का स्थान, तिथि और समय की घोषणा की गई। इसका पूरा विवरण चुनाव नोटिफिकेशन में उपलब्ध कराया गया और उसे संघ की वेबसाइट www.rsvsindia.com पर गतिविधियों वाले हेडिंग के अंतर्गत जारी किया गया।

तदनुसार, चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ करते हुए आगे की कार्यवाही चुनाव अधिकारी श्री धनवीर सिंह के हवाले कर दी गयी। चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष रूप से संचालित कराने के लिए दो अलग-अलग सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधयों को चुनाव पर्यवेक्षकों के रूप में आमंत्रित किया गया, इनमें इंसाफ संगठन के प्रतिनिधि श्री मोला राम जी और जाटव चेतना मंच दिल्ली के अध्यक्ष श्री तीरथ बाबू जी पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे।

उक्त चुनाव को संपन्न कराने के लिए निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी पदों के चुनाव हेतु निर्धारित निर्वाचन फॉर्म का उपयोग किया गया। सभी पदों हेतु दो दो प्रस्तावकों के हस्ताक्षर के साथ आवेदन आने के बाद एक-एक पद पर बारी बारी से सदस्यों ने सहमति प्रदान की। किसी पद पर कांटेस्ट न होने के कारण कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गए। अंत में सभा को नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को विस्तार देने के लिए पूरी निष्ठा, लगन और ईमानदारी से कार्य करेंगे। इस बार विशेष जिम्मेदारियां युवाओं को मिली हैं हुए पहली बार एक योग्य डाक्टर महिला ने नेतृत्व संभाला है। सभी सीनियर सदस्यों ने पदाधिकारियों को अपना सहयोग और आशीर्वाद देते रहने का आश्वासन दिया। श्री रामप्रकाश जी निवर्तमान उपाध्यक्ष और डा आर सी व्यास जी निवर्तमान अध्यक्ष के धन्यवाद सम्बोधन के बाद सभा की कार्यवाही अगली बैठक तक के लिए स्थगित कर दी गई और नई कार्यकारिणी को कार्य-भार ग्रहण करने के लिए शीघ्र आमंत्रित किया जायेगा। धन्यवाद, 

नोटः  संघ की कार्यकारिणी को सहयोग प्रदान करने के लिए संविधान में कुछ बोर्ड और समितियों को बनाने का प्रावधान है। तदनुसार वर्तमान सूची में उपरोक्त बोर्डों और समितियों को क्रियाशील किया गया है। आवश्यकतानुसार समय एमी पर इनके सदस्यों में कार्यकारिणी और कोर कमेटी द्वारा यथासंशोधन किया जा सकेगा । इस बार आजीवन सदस्यों की संख्या बड़ा कर अन्य प्रदेशों में भी संगठन का विस्तार देने के लिए प्रयास किये जा सकते हैं।

सदस्यता प्राप्त करने की प्रक्रिया? संगठन के उद्देश्य, संविधान, रजिस्ट्रेशन नंबर, बैंक खाता संख्या तथा कार्यक्रमों इत्पादि का विवरण वेबसाइट www.rsvsindia.com पर उपलब्ध है। उक्त संगठन के संविधान की शर्तों से सहमत कोई भी व्यक्ति सदस्यता ग्रहण कर सकता है। इसके लिए रिक्त सदस्यता फार्म www.rsvsindia.com / जनरल सेक्रेटरी/ कोषाध्यक्ष से प्राप्त करके, भरे हुए फार्म के साथ रु1000/- की धनराशि संगठन के बैंक खाते में जमा करके उसका प्रूफ संगठन के कार्यालय में जमा करने पर आजीवन सदस्यता ग्रहण कर सकता है। 

2025-2026 के लिए नव निर्वाचित कार्यकारिणी पदाधिकारियों के नाम, फोन नंबर और ईमेल आईडी निम्नलिखित तालिका में उपलब्ध हैं:

कार्यकारिणी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के संपर्क सूत्र