.

Jan 25 1st ECM of 25-26

-आवश्यक सूचना-


नव गठित कार्यकारिणी की पहली बैठक हेतु
सम्मानित सदस्यों को सादर आमंत्रण

 
राष्ट्रीय समग्र विकास संघ की सातवीं कार्यकारिणी कि गठन 11 जनवरी 2025 को निर्धारित प्रक्रिया के द्वारा नई दिल्ली के गांधी पीस फाउंडेशन में जनरल बॉडी की बैठक के दौरान किया गया। इसका विस्तारित विवरण 17 जनवरी 2025 को जारी किए गए मिनट्स में मौजूद है।

उक्त मिनट्स के अनुसार सातवीं कार्यकारिणी की पहली बैठक नोएडा में दिनांक 25.1.2025 को निम्नानुसार बुलाई गई है।

दिनांक : 25 जनवरी 2025 (शनिवार)

समय: सुबह 10:00 बजे से

स्थान: होटल ब्लूम, हॉल नंबर 2 बेसमेंट, सेक्टर-19, नोएडा, (नजदीक रजनीगंधा मेट्रो स्टेशन सेक्टर-16)

यह पहली बैठक 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर  आयोजित की गई है। इस अवसर पर चुने हुए पदाधिकारियों का अभिनंदन और परिचय होगा। तत्पश्चात् सीनियर्स द्वारा संघ के निर्धारित मुद्दों और संविधान के  तहत पदाधिकारियों के कार्यक्षेत्र और संचालन की सुचारू प्रक्रिया समझाई जाएगी। उक्त बैठक को निम्नलिखित ऐजेन्डा के अनुसार क्रमानुसार संचालित किया जाएगा:

 

  1. जनवरी 11 2025 की जनरल बॉडी के मिनट्स की पुष्टि।
  2. छठी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों द्वारा नवगठित सातवीं कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को कार्य-भार हस्तांतरण।
  3. छठे जीबीएम द्वारा सृजित संगठन सचिव और कार्यालय प्रभारी के दोनों पदों का कार्यक्षेत्र और दायित्व निर्धारण।
  4. चालू वर्ष 2025 के लिए कार्यक्रमों की क्रमानुसार रूपरेखा का निर्धारण।
  5. नवगठित बोर्डों के कार्य और पदाधिकारियों का दायित्व निर्धारण।
  6. सदस्य संख्या का विस्तार और संगठन की वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ बनाने में पदाधिकारियों की भूमिका का निर्धारण।
  7. इसके उपरांत दोपहर 2 बजे संघ को भोजन दान दिया जाएगा।
  8. भोजनापरान्त सांय 3.30 बजे तक दूसरे सत्र में माननीय सदस्यों के विचार आमंत्रित किए जाएंगे।


अंत में सांय 3:30 बजे माननीय अध्यक्ष के धन्यवाद संबोधन के बाद चाय के साथ उक्त बैठक को अगली Executive Committee Meeting (ECM) तक स्थगित कर दिया जाएगा।


डॉ सियाराम
महा सचिव
24.1.2025